फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गुरु कौन देगा ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज नारनौल का बुरा हाल 84 पोस्ट खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा मंत्री के गृह जिला में शिक्षा का बुरा हाल है। यहां के कालेजों में ज्ञान देने के लिए गुरु नहीं हैं। छह जून से कालेजों में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं, जुलाई से कक्षाएं भी लग जाएंगी। ऐसे में अगर प्राध्यापक ही नहीं होंगे तो बच्चों को पढ़ाएगा कौन। कालेजों में सबसे ज्यादा बुरा हाल नारनौल कॉलेज का है। यहां कुल 111 स्वीकृत पदों में से 84 पद रिक्त हैं। ऐसे में यहां पूरा महाविद्यालय 27 प्राध्यापकों के ही भरोसे चल रहा है। जिले के अन्य कॉलेजों का भी यही हाल है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई के 12वीं कक्षा के नतीजे आ चुके हैं।
वहीं, नए सत्र के लिए छह जून से प्रवेश के लिए दाखिल प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है तथा जुलाई से नियमित कक्षाएं भी कालेजों में लगने लगेंगी। मगर जिले के कॉलेजों में प्राध्यापकों को भारी टोटा बना हुआ है। ऐसे में बिना प्राध्यापकों के कैसे पढ़ाई हो पाएगी। विद्यार्थियों के सामने समस्या यह हो गई है कि वे कैसे पढ़ें। बड़ी मुश्किल से कड़े मुकाबले में बाजी मारने के बाद बच्चों का सरकारी कॉलेजों में दाखिला होता है। इसके बाद जब वे कॉलेज में पहुंचेंगे तो उन्हें पढ़ाने के लिए स्टाफ ही नहीं मिलेगा। इसके कारण कड़ी प्रतिस्पर्धा कर कॉलेज की दहलीज तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित होगी। कॉलेजों में पढ़ाने के लिए स्टाफ का अभाव है। वहीं, कम प्राध्यापक होने के कारण कॉलेज प्राचार्यों को चिंता सता रही है कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए कहां से प्राध्यापक लाएं।
विज्ञापन


कॉलेजों में क्या है स्थिति

महिला महाविद्यालय नारनौल
सन 1988 में स्थापित हुए राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वीकृत पदों में आधे से भी अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर कोई भी गौर करने वाला नहीं है। महिला महाविद्यालय में शिक्षा निदेशालय द्वारा 52 पद स्वीकृत किए गए थे, लेकिन केवल 23 पदों पर ही प्राध्यापकों की उपस्थिति दर्ज हो पाई है। बाकी के 29 रिक्त पदों पर अभी तक कोई भी प्राध्यापक चयनित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पद स्वीकृत भरे रिक्त
बोटनी 03 02 01
केमिस्ट्री 02 01 01
कॉमर्स 09 03 06
कंप्यूटर साइंस 02 00 02
डीफेंस स्टडी 03 01 02
इंगलिश 08 03 05
इकानामिक्स 01 00 01
भूगोल 09 04 05
हिंदी 02 01 01
इतिहास 01 00 01
होम साइंस 01 01 00
गणित 03 02 01
म्यूजिक 1 01 01 00
म्यूजिक 5 01 01 00
फिजिक्स 01 00 01
शारीरिक शिक्षा 01 00 01
संस्कृत 01 01 00
जूलॉजी 01 00 01

पीजी कॉलेज नारनौल
यह कॉलेज जिला महेंद्रगढ़ का सबसे पुराना कॉलेज है। इसमें चार हजार से अधिक बच्चे पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां पर 111 कुल पदों में से 84 पद रिक्त हैं। केवल 27 पद भरे हुए हैं। ऐसे में यहां प्राध्यापकों की भारी कमी है। इसके कारण इस बार पढ़ाई प्रभावित होती दिखाई दे रही है।
विषय कुल पद भरे हुए खाली
अंग्रेजी 08 04 04
हिन्दी 03 04 02
इतिहास 03 01 02
राजनीतिक 01 01 0
शास्त्र
संस्कृत 01 00 01
भूगोल 16 04 12
अर्थशास्त्र 02 00 02
डिफेंस स्टडी 02 01 01
गणित 13 03 10
समाज शास्त्र 01 01 00
रसायन विज्ञान 15 00 15
भौतिक विज्ञान 10 01 09
प्राणी विज्ञान 07 02 05
वाणिज्य 10 02 08
कम्प्यूटर साइंस 05 0 05
वनस्पति विज्ञान 07 01 06
भूगर्भ विज्ञान 05 05 00
शारीरिक शिक्षा 02 0 02

शहीद मेजर सतीश दहिया कालेज नांगल चौधरी कालेज:-
विषय स्वीकृत रिक्त
अंग्रेजी 06 05
हिंदी 02 02
राजनीति शास्त्र 01 01
भूगोल 10 07
सैन्य विज्ञान 02 01
संस्कृत 01 00
अर्थशास्त्र 01 00
इतिहास 01 00
कॉमर्स संकाय 02 00

बैजनाथ चौधरी गर्ल्स कॉलेज
विषय आवश्यकता रिक्त
अंग्रेजी 03 00
कॉमर्स संकाय 03 02
हिंदी 02 01
भूगोल 02 01
इतिहास 01 01
अर्थशास्त्र 01 01
मैथ 02 02
राजनीति शास्त्र 01 01

एक्सटेंशन लेक्चरर के सहारे चल रहे कॉलेज
उक्त सभी कॉलेजों में स्टाफ की भारी कमी है। इसके चलते कॉलेजों में एक्सटेंशन लेक्चरर लगाए गए। जिनके सहारे पढ़ाई सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन
रिक्त पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही पदों को भरा जाएगा।
- नरेश कुमार, प्राचार्य महिला कालेज नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें