फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला पार्षद व चार पंचों के लिए होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जिला पार्षद व चार पंचों के लिए होगा उपचुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले के वार्ड नंबर 17 में मेंबर जिला परिषद व विभिन्न गांवों के 4 पंचों के रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। ये चुनाव आगामी 4 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि खंड सीहमा के गांव सुरानी के वार्ड नंबर 7 में महिला पंच के लिए व गांव दुबलाना के वार्ड नंबर 9 में पिछड़ा वर्ग के लिए, खंड महेंद्रगढ़ के गांव आदलपुर के वार्ड नंबर 5 में सामान्य वर्ग के लिए, खंड कनीना के गांव झाड़ली के वार्ड नंबर 4 में सामान्य वर्ग के लिए पंच के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा महिला मेंबर जिला परिषद के वार्ड 17 के लिए भी उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायतों के पंच के चुनाव के लिए नामांकन पत्र संबधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में दर्ज किए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद संबंधित ब्लाक में दायर की जाएंगी। रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा मुख्यालय नामांकन की जांच कागजात रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा ही लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की जाएगी। डीसी ने बताया कि बताया कि 18 से 24 जनवरी तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 27 जनवरी को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी व चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 4 फरवरी को 8 से 4 बजे तक चुनाव आयोजित किए जाएंगे व उसी दिन मतों की गिनती सभी मतदाता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मित्तल ने बताया कि पंच के चुनाव लडने के लिए सामान्य वर्ग को 100 रुपए व एससी बीसी वर्ग के लिए 40 रुपए, जिला परिषद के चुनाव के लिए सामान्य वर्ग को 400 रुपए व एससी व बीसी वर्ग के लिए 200 रुपए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को सरकारी खजाना या उप-खजाना या संबधित रिटर्निंग अधिकारी के साथ नकद राशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें