फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनियस बनने को हुई परीक्षा, मेडल पाकर खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्णा स्कूल में जीनियस ब्रिगेड परीक्षा आयोजित कराई, काउंसिलिंग में दिए कैरियर बनाने के टिप्स
विज्ञापन

फोटो संख्या:31 से 42

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा की ओर से शनिवार को कुरहावटा रोड पर श्रीकृष्णा स्कूल में जीनियस ब्रिगेड परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 750 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट मिले तो वे सभी खुशी से झूम उठे। वहां कैरियर बनाने के लिए एक्सपर्ट ने काउंसिलिंग के सहारे छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। अमर उजाला और बंसल क्लासेज कोटा के इस आयोजन की विद्यार्थियों ने खूब सराहना की।
श्रीकृष्णा स्कूल में जीनियस ब्रिगेड की परीक्षा सुबह 10 शुरू हुई। इसके लिए विद्यार्थियों को एक घंटे का समय दिया गया। इस परीक्षा में श्रीकृष्णा स्कूल के अलावा भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडर्न, आरपीएस, सूरज और हैप्पी स्कूल के लगभग 750 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग आदि के प्रश्न पूछे गए थे। इनका विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट पर जवाब दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्णा स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीर सिंह यादव ने परीक्षा में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षा के सहारे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और इस तरह की परीक्षाएं समय-समय पर होती रहनी चाहिएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने उद्देश्य को नेक बनाए। अपनी ऊर्जा एकाग्रचित्त कर पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। अगर ऊर्जा इधर-उधर के कामों में बिखेर देंगे तो वो अपने मुकाम को हासिल नहीं कर पाएंगे। इस तरह की परीक्षा कराने पर उन्होंने अमर उजाला और बंसल क्लासेज को बधाई दी। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि इस तरह की परीक्षा आगे भी आयोजित कराई जाएगी।
--
काउंसिलिंग में दिए कैरियर बनाने के टिप्स
जीनियस ब्रिगेड परीक्षा के बाद बंसल क्लासेज कोटा के एक्सपर्ट विनीत खत्री और प्रवीण गर्ग ने विद्यार्थियों को कैरियर बनाने के टिप्स दिए। हमारा जिस चीज में रुझान अधिक होता है, उसे सीखना उतना ही आसान रहता है। इसलिए जिंदगी में कुछ भी करो, उसे मस्ती के साथ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमेशा ही बड़े सपने देखना चाहिए और उनको साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। किसी भी बड़े सपने का साकार करने में समय लग सकता है किंतु वह असंभव नहीं हो सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को हमेशा अपनी गलतियों को सुधरना करना होगा, अगर आप उनमें सुधार करते रहे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रयास को सफलता तक पहुंचाने के लिए धैर्य की जरूरत पड़ी है।

----
विद्यार्थियों ने जाहिर की खुशी
इस परीक्षा के सहारे काफी कुछ नया जानने को मिला है। परीक्षा का डर कभी मन में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि उस डर को मन में रखकर परीक्षा में अच्छे अंकों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अमर उजाला की इस पहल से अच्छा करने का जज्बा पैदा होता है।
-अंजली, श्रीकृष्णा स्कूल
---
वह पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती है और इस तरह की परीक्षा उसकी राह को काफी आसान करेगी। इससे पता चला है कि कंपीटीशन में किस तरह की परीक्षा होती है और यह हमेशा उसके लिए काम आएगा।
-पारुल, श्रीकृष्णा स्कूल
----
पेपर काफी अच्छा हुआ है और इस पेपर से उसे यह भी पता चल गया कि वह आगे किस तरह से ऐसी परीक्षाओं में ओर बेहतर कर सकती है। वह डॉक्टर बनना चाहती है और उसके लिए कई परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, जिसके लिहाज से यह काफी अहम रहेगी।
-तरुणा, सूरज स्कूल
----
मुझे कभी ऐसी परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला था और इससे उसे काफी कुछ सीखने को मिला है। इस तरह की परीक्षाओं में अब वह आगे भी शामिल होगी, जिससे हमेशा कुछ नया सीखने व करने को मिले। अमर उजाला ने सराहनीय काम किया है।
-कविता, भारतीय स्कूल
---
मेरा सपना इंजीनियर बनना है और इस परीक्षा ने उसे इंजीनियर बनने के लिए राह भी दिखाई है। इसमें इंजीनियरिंग पैटर्न के काफी प्रश्न थे और उनको करने में उसकी काफी रुचि रही है। इस तरह की परीक्षा में वह आगे भी हिस्सा जरूर लेगी।
-एकता, आरपीएस स्कूल
---
मैं भी इंजीनियर बनना चाहता हूं। मैं इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए अमर उजाला का आभार जताता हूं। परीक्षा में कुछ कठिनाइयां जरूर आईं, लेकिन उसे यह जानकारी जरूर मिल गई कि कंपीटीशन में की परेशानी को कैसे दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

-जयवीर, मॉडर्न स्कूल
----
यदि कोई बच्चा मनोभावों पर मेहनत करें तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। अमर उजाला ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक मंच दिया है। बिना फीस की सहभागिता करने का मौका मिला है। यह एक सराहनीय काम है।
-कर्मवीर राव, एमडी, श्रीकृष्णा स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें