फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवारे मेंकार चालक रिश्तेदार ने महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने मारी महिलाओं को टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

नारनौल। राजस्थान के गांण ढाणा में शनिवार रात को लड़के की शादी के लिए निकाले जा रहे बनवारे में एक कार चालक रिश्तेदार ने बनवारे में नाच-गा रही महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच छह अन्य महिलाएं घायल हो गई। मृतक महिला का रविवार को यहां के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया, जबकि एक घायल महिला की गंभीर हाल को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान की बुहाना पुलिस के आईओ शेर सिंह ने बताया कि गांव ढाणा में रात को रमेश पुत्र माल सिंह का बनवारा निकल रहा था। रात को दस बजे डीजे की धुन पर महिलाएं नाच गा रही थीं। इस दौरान लड़के के रिश्तेदार सत्येेंद्र व सतबीर एक कार में सवार होकर आये। वहां पर उन्होंने नाच रही महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पांच-छह महिलाएं घायल हो गई। इनमें से पूनम पत्नी लीलाधर व कमला पत्नी हजारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पूनम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कमला की गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें