फोटो संख्या:41 से 42
अनाज मंडी में सफाई अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर की अनाज मंडी में सोमवार को गांधी जयंती पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर डालू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से काफी बदलाव आया है। इसके अलावा देश को खुले में शौच मुक्त के लिए शौचालय बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने प्रदेश को खुले में शौच मुक्त किया है इसके अलावा प्रदेश को केरोसिन फ्री किया। उनके साथ वाइस चेयरमैन सुरत सैनी, मार्केट कमेटी के सचिव अशोक यादव, पार्षद सुरेंद्र बंटी, सुधीर दीवान, दिनेश डालू, धन्ना सेठ, नौरंग बसई आदि उनके साथ रहे।
-------
गांव पाथेडा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
बीएमडी क्लब की सहयोगी संस्था शहीद भगतसिंह जनसेवा ग्रुप पाथेड़ा की ओर से स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए गांव पाथेडा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन थी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर कौशिक ने की। इस कार्यक्रम के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि सुपरवाइजर सुमन ने कहा की भारत के सभी नागरिकों के लिए चुनौती है यह तभी संभव है जब भारत में रहने वाला हर व्यक्ति इस बात को अपनी जिम्मेदारी समझे एवं अपना सार्थक सहयोग करें। हम सभी इस बात का प्रण लें कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वयं साफ सुथरा रखेंगे तो हमें कभी बीमारियां नहीं होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान बलबीर कौशिक ने की।
यादव सभा में मनाई गांधी जयंती
यादव धर्मशाला में सोमवार को गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव सहित समस्त कार्याकारिणी महागांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सभा में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर अधिवक्ता सतबीर सिंह, बस्तीराम यादव, महाबीर सिंह, मास्टर लक्ष्मी नारायण आदि रहे।
खालडा फेन इज युवा क्लब ने चलाया सफाई अभियान
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव एवं जिला प्रमुख प्रतिनिधि सजीव यादव कुकसी उर्फ पपल यादव ने खालडा फेन इज युवा क्लब के सौजन्य से आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सैनीपुरा मोहल्ले में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर कुलदीप यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वच्छ समाज यह हमारा प्रयास है। हमें अपने आस पड़ोस की साफ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर सजीव कुकसी उर्फ पपल यादव, राव विक्रम माजरा, खालड़ा फेन इज युवा क्लब महेंद्रगढ़ मनीष राजपूत, दीपक सैनी, रवि सैनीराजा सैनी, दीपक लाला, मोहन सैनी, मनीष शर्मा, ललित सैनी, लोकेश सैनी, बंटी सैनी, हेमंत सैनी आदि रहे।