महिला कॉलेज में चलाया विशेष सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में विशेेष सफाई अभियान चलाया। इसमें स्वयं सेविकाओं ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर की सफाई की। इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य ज्ञानचंद राणा ने इस सफाई अभियान की शुरुआत की। यूनिट प्रोग्राम आफिसर अंजू व सोहन सिंह ने भी छात्राओं को सफाई अभियान के बारे में विस्तार जानकारी दी।