फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रैली से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा की छात्राओं ने सोमवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। प्रिंसिपल निर्मला बुडानिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली केंद्रीय विद्यालय से शुरू होकर गली-मोहल्लों से गुजरती हुई गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंची। यहां छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक भूपसिंह और शिक्षिका कांता देवी ने रैली का स्वागत किया। बुडानिया ने बताया कि रैली के बाद चितवन, दीपांजलि और खुशबू ने प्राथमिक पाठशाला में स्वच्छता अभियान पर नाट्य-मंचन एवं कविता पाठ प्रस्तुत किया। इस मौके पर शिक्षक बीनू कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें