फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन के लिए 13 अगस्त को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी, जिनका निरीक्षण उपायुक्त राजनारायण कौशिक करेंगे।
विज्ञापन

नगराधीश डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल में मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमें भाग लेंगी। सभी टीम इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि वे रिहर्सल में फुल ड्रेस में भाग लें। इस प्रकार जिन विभागों को जो जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं, उन्हें समय पर तत्परता से पूरा करवाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन हो सके।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि स्थानीय आईटीआई मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस का शुभकामना संदेश देंगे। इसके बाद भव्य मार्च पास्ट का आयोजन होगा। समारोह में सामूहिक पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई व झंडे लगाकर साज सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें