फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई को जारी की गई प्राचार्यों की लिस्ट में पांच प्राचार्य महेंद्रगढ़ जिले के कॉलेजों को भी मिले हैं। अब जिले के 12 कॉलेजों में प्राचार्यों की संख्या 6 हो गई है। इससे पूर्व केवल महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ही प्राचार्य एलएन शर्मा थे। जिनकी पोस्टिंग भी एक माह पूर्व ही हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. आरसी यादव ने बताया कि उच्त्तर शिक्षा विभाग ने पूरे हरियाणा में 27 प्राचार्यों की लिस्ट जारी की है। इनमें से पांच प्राचार्य जिले के कॉलेजों को मिले हैं। लिस्ट अनुसार गुरुग्राम राजकीय कॉलेज में बोटनी की लेक्चर्र डॉ. पूनम यादव महेंद्रगढ़ महिला कॉलेज की प्राचार्या होंगी। राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में भूगोल के लेक्चर्र गजराज सिंह कृष्ण नगर कॉलेज के, रोहतक कॉलेज के लेक्चरर वीरेंद्र सिंह राजकीय महिला कॉलेज नारनौल के, राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल की लेक्चरर नीलू कपूर राजकीय कॉलेज ऑफ एजूकेशन नारनौल की तथा गुुरुग्राम की लेक्चरर वेदवंती राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी की प्राचार्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें