फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जाटवास में डेंगू और बेटी बचाओ पर हुआ सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव जाटवास के आंगनबाड़ी केंद्र में डेंगू और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर सेमिनार हुआ। इसमें मुख्य अतिथि योग प्रचारक निलेश थे। समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच प्रतिनिधि दिनेश सिवाच ने की। स्वास्थ्य कर्मी अनूप सिंह ने कहा कि डेंगू जानलेवा बीमारी है। इसका मच्छर आमतौर पर दिन में काटता है और साफ पानी में अंडे देता है। रोकथाम और नियंत्रण ही इसका एकमात्र उपाय है। प्रयास श्रीबालाजी संगठन के सदस्य दीपेंद्र और मनोज देवास ने संयुक्त रूप से बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ पर विचार व्यक्त किए। इस विषय पर विडियो भी दिखाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बेटियां बचाने की शपथ ली। सामाजिक कार्यकर्ता संदीप भांडोर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक परिवार, एक पौधा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। दिनेश सिवाच ने कहा कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए हमें सप्ताह में एक बार अपने कूलरों, पशुओं के पीने के पानी के टैंकों आदि की सफाई करनी चाहिए। नीलेश ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने शरीर के साथ अपने आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक धन सिंह, हनुमान सिंह, टीवी स्टार मनोज हुडिनवाल, संदीप, विजय, ओमवती, स्नेहलता, कमला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू , सरिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें