फोटो संख्या:75- गांव अगिहार में चोरो द्वारा काटी गई केबल-स्रोत-संवाद
कनीना। क्षेत्र के गांव अगिहार में अज्ञात चोर दो किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने कनीना सदर थाना में शिकायत देकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी कर केबल बरामदगी की मांग की है।
गांव अगिहार निवासी रामेश्वर दयाल ने कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका तलवाना फीडर के अंतर्गत ट्यूबवेल आता है। वीरवार को दोपहर 12 से 1 बजे के करीब ट्यूबवेल से मोटर तक की 60 मीटर केबल चोरी हो गई है। वहीं दूसरी ओर अगिहार के ही जयराम ने बताया कि दोपहर को उनके ट्यूबवेल से मोटर तक 50 मीटर की केबल चोरी हो गई है। किसानों का कहना है कि आए दिन किसानों के खेतों से कभी सिंचाई उपकरण तो कभी केबल चोरी की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से अज्ञात चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। सदर थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि पीड़ितों द्वारा शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।