फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 हट्टा बाजार से बिजली के खंभे हटाने के लिए नपा ने जमा कराए 46 लाख, जल्द शुरू होगा काम

Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- 11 हट्टा बाजार में सड़क के बीचों बीच लगे पोल व चलता ​सड़क निर्माण कार्य--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो माह से निर्माणाधीन 11 हट्टा बाजार के बिजली के खंभों के स्थानांतरण को लेकर बिजली निगम और नगर पालिका के बीच चल रही खींचतान दूर हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से निगम द्वारा बनाए गए रिवाइज बजट की 46 लाख रुपये की राशि बिजली निगम को जमा करा दी गई है। अब निगम की ओर एक सप्ताह में खंभों के स्थानांतरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि बिजली निगम की ओर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी में करीब 50 पोल को शिफ्ट करने के लिए नपा को पहले 70 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था।
उच्चाधिकारियों की ओर से इसपर निगम से तालमेल कर इसे घटाने की मांग की गई थी। इसके बाद निगम की ओर से एस्टीमेट को 24 लाख रुपये घटाकर 46 लाख कर दिया था। नगर पालिका की ओर से इस एस्टीमेट की राशि को जमा कराने के बाद निगम की ओर से पोल शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मसानी चौक से कॉलेज मोड़ तक 11 हट्टा बाजार का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा था। बीच में खंभे होने के कारण निर्माण भी टुकड़ों में हो रहा था। दोनों ओर नालों का काम भी रुका हुआ था। अब खंभे हटने के बाद निर्माण में भी तेजी आएगी।

- वर्जन:
बिजली निगम की ओर से पूर्व में 70 लाख रुपये का बजट खंभों के स्थानांतरण के लिए भेजा गया था। इसके बाद अधिकारियों से बजट कम करने की मांग की गई थी। अब निगम की ओर से बनाए गए 46 लाख रुपये के रिवाइज बजट की राशि निगम को जमा करा दी है। इसी सप्ताह खंभों के स्थानांतरण का काम शुरू हो जाएगा। - रमेश सैनी, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें