फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की 11 राजकीय आईटीआई को मिले 341 नए कंप्यूटर

Thu, 26 Sep 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश भर की आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बेहतर प्रशिक्षण व भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने आईटीआई संस्थानों में अलग-अलग क्षमता के कंप्यूटर भेजे हैं। ये बात और है कि इनकी डिमांड साल 2021 से लगातार की जा रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में भी संचालित 11 राजकीय आईटीआई में 16 जीबी रैम की क्षमता वाले 59 व 8 जीबी रैम की क्षमता वाले 282 कंप्यूटर भिजवाएं हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ रोड स्थित आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि उनके यहां पर 16 जीबी की रैम वाले 24 व 8 जीबी की रैम क्षमता वाले 66 यानी कुल 90 कंप्यूटर आए हैं। इनको इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर, डीएमसी, स्टेनो एवं अन्य ट्रेड व सेलेबस के हिसाब से संबंधित इंचार्ज के सुपुर्द किया जाएगा।



ये मिलेगा फायदा

कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, डीएमसी और स्टेनो ट्रेड में बच्चों की संख्या अधिक होने और कंप्यूटर कम होने के कारण बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा के दौरान भी स्टाफ व बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इन नए कंप्यूटर के आ जाने से बच्चों व स्टाफ दोनों को ही पठन पाठन में सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन




वर्जन:

हाल ही में जो नए कंप्यूटर प्राप्त हुए हैं, उनके द्वारा बच्चे ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम दिलवाने व करवाने में भी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा कंप्यूटर के माध्यम से आईटीआई के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ जुड़कर और भी बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे।-विनोद खनगवाल, प्राचार्य आईटीआई नारनौल।
विज्ञापन




बॉक्स:

किस आईटीआई को कितने मिले कंप्यूटर

नाम आईटीआई 8 जीबी (रैम) 16 जीबी (रैम)

नारनाैल 66 24

महिला 09 21

भोजावास 14 00

डेरोली अहिर 10 00

शहबाजपुर 40 00

मालड़ाबास 00 00

सेहलंग 25 00

महेंद्रगढ़ 18 14

महिला, महेंद्रगढ़ 40 00

सतनाली 40 00

सुजापुर 20 00

(कुल) (282) (59) (341)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें