फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जारी निर्देश पर आढ़तियों ने किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मंडी मार्केट के कर्मचारियों ने मंगलवार को बारिश आने के बाद आढ़तियों से एक पत्र पर हस्ताक्षर कराए। 9 अप्रैल को जारी इस पत्र पर आढ़तियों से फसल खरीद के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी निर्देश हैं कि इन आदेशों का पालन नहीं करने वाले आढ़ती पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि सभी आढ़तियों को रबी की खरीद शुरू करनी है। मौसम खराब होने की संभावना है। खराब मौसम में फसल को बचाने के लिए आढ़ती लकड़ी के फट्टे की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा तिरपाल का प्रबंध भी आढ़ती की तरफ से किया जाएगा। कोई भी आढ़ती कच्ची जगह पर फसल डालने से पहले नीचे तिरपाल लगाएगा। फसल में किसी भी तरह की मिलावट नहीं करेगा। फसल को पूरी तरह से साफ करने की जिम्मेदारी होगी। कोई भी पार्टी मंडी की किसी भी बिजली लाइन से कोई भी बिजली का तार लगाकर व्यक्तिगत उपयोग नहीं करेगा। अगर कोई आढ़ती इन आदेशों का पालन नहीं करता मिला तो उसके खिलाफ पीएपीएम एक्ट 1961 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पर होने वाले खर्च का वह खुद जिम्मेदार होगा। आढ़तियों से मंगलवार को इन पत्र पर हस्ताक्षर कराए हैं। मंडी में गेहूं की खरीद 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें