फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के तबादले के बाद नए पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों को आदेश जारी कर कहा है कि महिलाओं से संबंधित कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं रखे। ऐसे मामलों पर तुरंत कार्यवाही करे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर रहे।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की पुलिस कप्तान विनोद कुमार के स्थान पर 2015 बैच के नए पुलिस कप्तान आईपीएस चंद्र मोहन ने जिले का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले एडिशनल पुलिस अधीक्षक अंबाला थे। जिनका तबादला जिला महेंद्रगढ़ में बतौर पुलिस कप्तान पहली तैनाती हुई है। जिन्होंने बुधवार को कार्यभार संभालते ही कहा कि किसी भी थाने में कोई एफआईआर दर्ज करते हैं तो इस बारे में जानकारी दी जाए और शिकायत को अपने पास रखकर न बैठें। सभी पुलिस कर्मचारी अपना काम बिना किसी दबाव के ईमानदारी से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा की अपराध में कमी लाने के लिए आमजन का भी सहयोग ले। खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरते। जब भी किसी महिला की शिकायत आती है तुरंत उस पर कार्रवाही कर जानकारी दे। इस संबंध में जल्द ही सभी डीएसपी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्जों की मीटिंग की जाएगी। मीटिंग में कानून व्यवस्था, अपराधों और पेंडिंग केसों के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात को लेकर भी नए सिरे कार्य होगा। जिससे की शहर में जाम की समस्या को दूर किया जा सके। एसपी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों को हथियार दिखाने और धमकाने का मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कोई कार्रवाई होगी। बता दें कि आरोपी पुलिस के जवान को पैर मारा और बाद में पुलिस के सामने ही भाग गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें