फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के लिए याद रखा जाएगा 2018,दो नेशनल चैंपियनशिप मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। इस साल को जिला खेलों के लिए याद रखेगा। नेशनल लेवल की दो चैंपियनशिप 2018 में जिले में आयोजित हुई। देश भर से आए खिलाड़ियों को दक्षिण हरियाणा के इस जिले में जानने का मौका मिला। यहां के खिलाड़ियों ने साल भर अपनी प्रतिभा का परिचय कराया। स्टेट लेवल की चैंपियनशिप भी आयोजित हुई। जिले के खिलाड़ी संदीप पूनिया ने नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद एशियाड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया।
शिक्षा के मामले में महेंद्रगढ़ की अपनी विशेष पहचान है। सिविल सर्विस, पीएमटी, आईईएस, आईआईटी में इस जिले के विद्यार्थियों का नाम पहली रैंक में आता है। अब खेलों में भी जिला अपनी पहचान साबित कर रहा है। इस साल श्रीकृष्णा स्कूल में सीबीएससी की नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप हुई। जिसमें देश के 22 राज्यों के अलावा छह देशों से आए स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पांच दिवसीय इस चैंपियनशिप में पहुंचे युवाओं ने हरियाणवी संस्कृति से भी रूबरू होकर यहां की विशेषताओं को जाना। गांव ककराला स्थित एसडी आदर्श स्कूल में सीबीएससी की नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश भर से करीब 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्कूली स्तर के मुुक्केबाजों ने अपना दम दिखाते हुए मेडल जीते। चैंपियनशिप में आए खिलाड़ी हरियाणवी मेजबानी के मुरीद होकर लौटे। महेंद्रगढ़ शहर में स्कूली खेल विभाग ने स्टेट लेवल योगा, सॉफ्टबाल, वॉलीबॉल चैंपियनशिप कराई। तीन दिवसीय यह चैंपियनशिप इस क्षेत्र के लिए यादगार रही। हाल ही में जिला की फुटबॉल की चैंपियनशिप में जिले की टीम ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। जनवरी महीने में हिसार में आयोजित होने वाली नेशनल स्कूली चैंपियनशिप में जिले के काफी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

एशियाड में 50 किलोमीटर पैदल चाल में जिले के खिलाड़ी संदीप पूनिया ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। टेक्निकल तौर पर फाउल होने के कारण संदीप प्रतियोगिता से बाहर हो गया था। फरवरी में हुए नेशनल गेम्स में इस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।
स्टेट और नेशनल लेवल पर जीते 34 पदक
स्टेट लेवल की सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ जिले की लड़कियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। बॉक्सिंग तथा फुटबॉल में भी जिले की टीम मेडलल लेने में कामयाब रही। जिले के खिलाड़ियों ने स्टेट और नेशनल लेवल पर 34 पदक जीते।
विज्ञापन

400 खिलाड़ी कर रहे हैं अभ्यास
यदुवंशी, श्रीकृष्णा, आरपीएस, एसडी स्कूल के करीब 40 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर कबड्डी, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, फुटबॉल की प्रदेश स्तरीय टीम में अपना स्थान रखते हैं। जिले में बनी खेल नर्सरी से भी खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। जिसमें जिले भर में करीब 400 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें