फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक गुरु की तरह ओपी धनखड़ ने खुद की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने शाहरुख खान और उनकी हीरोइन का उदाहरण देकर आध्यात्म का मतलब समझाया। साथ ही अपनी प्रार्थना पुस्तिका का वितरण कराया। करीब 80 शब्दों की प्रार्थना को समझाने के लिए मंत्री ने 40 मिनट लगाए। मंत्री ने कहा मेरे दो भाषण यू-ट्यूब पर भी हैं, उनको भी जरूर सुुनना। मंत्री वीरवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आध्यात्म से शिक्षा विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करने आए थे। कृषि मंत्री ने कहा आध्यात्मिक शिक्षा की बात करते ही कइयों को कठिनाई होने लगती है।
उन्होंने क्लास के टीचर की तरह प्रतिभागियों से पूछा बताओ गायत्री मंत्र किस-किस को आता है। सभी ने हाथ खड़ा किया तो मंत्री ने पूछा अब इसका मतलब बताओ। अधिकतर लोगों ने हाथ खड़े नहीं किए। एक प्रतिभागी ने गायत्री मंत्र का अपने हिसाब से मतलब समझाया तो मंत्री ने तोते व बहेलिया की कहानी सुनाई। इसके बाद बोले हम सब रट्टू तोते की तरह हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के तीन हिस्सों में चमची मारी गई है। चौथे हिस्से में डिमांड चार्टर दिया गया है। आध्यात्म का अर्थ समझाने के लिए मंत्री ने शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा कि शाहरुख चाहें तो कौन उनकी हीरोइन नहीं बनेगी। प्रेम में बड़ी शक्ति है। इस कारण शाहरुख की 95 प्रतिशत फिल्में और अधिकतर गीत प्रेम पर आधारित होते हैं।
विज्ञापन


बोले- मोबाइल वर्जन की तरह खुुद को अपडेट करें, नहीं तो मार्केट से बाहर हो जाओगे
जिस तरह से हर साल मोबाइल अपडेट होकर नए वर्जन में आते हैं उसी तरह खुद को अपडेट कर नए वर्जन में लाओ। ऐसा नहीं करने वाले मार्केट से बाहर हो जाते हैं। मंत्री ने कहा कि आत्मा को मोबाइल की तरह रखो। मैं रात को सोते समय अपना मंत्री का चोला उतार देता हूं। आप भी ऐसा किया करो। खुद की मार्किंग किया करो। आज दिनभर कैसा काम किया। जब खुद का मूल्यांकन करेंगे तो अधिकतर कमियां दूर हो जाएंगी। अपने जीवन का एक लक्ष्य तय करो।
विज्ञापन


टॉयलेट में टेंशन करते हैं कम
कृषि मंत्री ने कहा कि नेताओं के कमरे के साथ एक टॉयलेट बना होता है। यह बाथरूम उपयोग करने के लिए नहीं बल्कि टेंशन कम करने के लिए होता है। जब हमें ज्यादा दिक्कत आती है तो अंदर जाकर थोड़ा रिलेक्स करते हैं। मंत्री ने अपनी करीब दो पहरे की 80 शब्दों की प्रार्थना को समझाने के लिए 40 मिनट का भाषण सुनाया। उन्होंने अपनी प्रार्थना वाली पुस्तिका का वितरण कराया। साथ ही यह भी कहा कि मेरे दो भाषण यू-ट्यूब पर हैं। जिसमें इमोशनल मैनेजमेंट और ओपी धनखड़ का वो भाषण जो आपकी जिंदगी बदल देगा जरूर सुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें