फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में आया फाल्ट, कई मोहल्लों की बिजली रही रातभर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। मुख्य केबल में फाल्ट आने की वजह से शहर के कई मोहल्लों में वीरवार रात को बिजली गुल रही। बिजली गायब रहने के कारण उक्त मोहल्लों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निगम कर्मचारियों ने रातभर लाइनों को ठीक नहीं किया। सुबह करीब नौ बजे निगम द्वारा फाल्ट को ठीक किया गया। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर में इन दिनों बिजली की समस्या गहराती जा रही है। वीरवार को भी शहर के मोहल्ला नई सराय, पुरानी सराय, रविदास मंदिर मार्ग व मीरा जी में रात भर बिजली गायब रही। यहां पर पार्क से राधा कृष्ण मंदिर तक जा रही मुख्य केबल में फाल्ट आने से रात को करीब सात बजे ही बिजली गुल हो गई। जिसके बाद से ही लाइट रात भर नहीं आई। इससे रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्लावासी सन्नी कुमार, श्रीपाल, जयसिंह, राकेश व कपिल ने बताया कि मोहल्ले में अकसर केबल में फाल्ट आने की समस्या रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम को करीब सात बजे उनके मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसके बाद उन्होंने इस बारे में निगम को भी सूचित किया, मगर रात भर लाइट नहीं आई। सुबह निगम के कर्मचारियों ने केबल को ठीक कर बिजली व्यवस्था को सुचारु किया। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्जन
बुस्टिंग स्टेशन से राधा कृष्ण मंदिर को जाने वाली मुख्य केबल में फाल्ट आ गया था। जिसके बाद एक बार रात को फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी थी, मगर फिर से फाल्ट हो गया। जिसे सुबह ठीक किया गया।
- उमेश कुमार, लाइनमैन, दहबिविनिलि, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें