फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद कार्य बंद होने के बाद भी सरकारी बैगों में भरा जा रहा गेहूं बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना (महेंद्रगढ़)।
कनीना मंडी में गेहूं की खरीद भले ही गत 10 मई को बंद हो गई, लेकिन मंडी के प्लेटफॉर्म पर अब भी गेहूं को सरकारी बैगों में भरा जा रहा है। इस बारे भाजपा के मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह को पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंच न केवल मंडी का निरीक्षण किया। बल्कि मार्केट कमेटी के सचिव बंसत कुमार से संपर्क कर उन्हें व्यवस्था के बारे बताया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार ने इस बारे में मंडल अध्यक्ष को बताया कि गेहूं की खरीद गत 10 मई से बंद हो चुकी है। 10 मई को स्टेट वेयर हाउस की ओर से अंतिम बार गेहूं की खरीद की गई थी। गेहूं को बैग में भरे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि बारदाने की कमी थी, इसलिए अब तक गेहूं भरा जा रहा है। मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह का मानना है कि मंडी के व्यापारियों की ओर से खरीद एजेंसी को अधिक गेहूं खरीदा हुआ लिखवाया गया था, जिसकी पूर्ति अब तक ही जा रही है। यह सारी व्यवस्था गेहूं खरीद में खामी को दर्शा रही है। मार्केट कमेटी के सचिव बसंतलाल ने बताया कि इस वर्ष 4.69 लाख बैग गेहूं की खरीद की गई है। इस मौके पर सतवीर सिंह, भीमसिंह गोयल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें