फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खरीदी जा रही है व्यापारियों की सरसों

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में सरकारी नियमों को ताक पर रखकर 14 प्रतिशत नमी वाली खरीदी जा रही सरसों
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हैफेड गोदामों में रात के अंधेरे में सरकारी नियमों को ताक पर रख कर 14 प्रतिशत नमी की सरसों खरीदी जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी सरसों में 9 प्रतिशत कमी बताकर नहीं खरीदा गया जबकि देर रात को व्यापारियों की 14 प्रतिशत नमी वाली सरसों खरीदी गई। किसानों ने शनिवार सुबह एसडीएम उत्तम सिंह को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम उत्तम सिंह ने मौके पर पहुंचकर खरीदी गई सभी सरसों को चेक किया तो उनमें तीन ढेरी में नमी की मात्रा अधिक मिली। एसडीएम ने परचेजर से इसके बारे में जवाब मांगा है। वहीं परचेजर का कहना है कि वो नियमों को ध्यान में रखकर ही सरसों की खरीदारी कर रहे हैं। 14 प्रतिशत नमी की सरसों को रिजेक्ट कर दिया था।
रिवासा और कुरहटा के किसानों ने बताया कि शुक्रवार रात को सरसों की खरीद चल रही थी। उनकी सरसों में 9 प्रतिशत नमी की मात्रा थी। इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद ही एक दूसरे किसान की 14 प्रतिशत नमी वाले ढेरी खरीद ली गई। जब उन्हें इस बात का पता चला तो विरोध किया। इसके बाद सुबह एसडीएम को शिकायत दी। किसानों की सूचना पर गोदाम पहुंचे एसडीएम ने पैकिंग की गई सभी सरसों के सैंपल चेक किए। चेकिंग के दौरान तीन ढेरियों में 11, 10.2 तथा 9.4 की नमी पाई गई। ये तीनों वही ढेरी थीं जिन पर किसानों ने संदेह था। एक ढेरी में 56, दूसरी में 34 तथा तीसरी में 20 बैग थे। तीनों ही ढेरी अलग-अलग मालिक की हैं। जबकि सरकारी मापदंड के अनुसार नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


100 क्विंटल सरसों खरीदने का लगाया आरोप
गांव डुलाना के सरपंच प्रतिनिधि सहित अन्य गांव के किसानों ने हैफेड के कर्मचारियों पर रात के अंधेरे में नियमों को ताक पर रखकर सरसों खरीदने का आरोप लगाया है। किसानों ने कहा कि हैफेड विभाग के कर्मचारी 14 प्रतिशत नमी की सरसों खरीद रहे हैं। इसके अलावा एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल सरसों खरीदने का प्रावधान है किंतु यहां तो 100 क्विंटल सरसों खरीदी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की कम तथा व्यापारियों की सरसों अधिक खरीदी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया एक छोटा किसान तीन-तीन दिन यहां नमी को लेकर पड़ा रहता है जबकि व्यापारी की सरसों तो आते ही खरीद ली जाती है। किसानों द्वारा परचेजर पर आरोप लगाने के बाद वह एसडीएम के समक्ष भावुक हो गया।

परचेजर किसान के खिलाफ दी शिकायत
हैफेड परचेजर हरपाल ने एसडीएम उत्तम सिंह को निरीक्षण के दौरान बताया कि उसे धमकी मिल रही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस में दें। इसके बाद परचेजर ने गांव माजरा के एक किसान के खिलाफ महेंद्रगढ़ पुलिस में गाली गलौच करने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत दी है। हरपाल ने बताया कि सात दिन पहले भी एक गांव के व्यापारी ने उन्हें धमकी दी थी जिसकी शिकायत उन्होंने कहीं नहीं दी।

बारदाना बदल कर भरी गई सरसों
परचेजर हरपाल ने शाम चार बजे 14 प्रतिशत नमी की सरसों किस प्रकार पैकिंग की गई इसका खुलासा किया। हरपाल ने बताया कि एक ही गांव के दो किसान थे। एक किसान की सरसों में 14 प्रतिशत नमी थी जबकि दूसरे की सैंपल पास हो चुकी थी। जिस किसान की सरसों पास हो गई थी, उसने पहले वाले किसान को अपना बारदाना दे दिया था। हरपाल ने बताया कि दोनों किसानों को बुलाया गया है। यदि दोनों किसान एफिडेविट नहीं देंगे तो उनके खिलाफ 420 की मामला दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी मेल के माध्यम से डीसी तथा डीएम को भेज दी है। उन्होंने बताया कि एक गरीब किसान की बेटी की शादी है और उसकी सरसों में 8.5 नमी थी फिर भी उसने उनको सुखाने के लिए बोला था। सूखने के बाद इस किसान की भी सरसों खरीदी गई थी।

मैं रात 9 बजे अपनी सरसों को परचेजर को दिखाया था। मेरी सरसों में 9 प्रतिशत नमी थी जिस कारण उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद 9.30 बजे ही एक दूसरे किसान की 14 प्रतिशत नमी वाली सरसों खरीद ली गई। परचेजर ने उसे पास कर दिया और लेबर ने सरसों को बारदाने में भर दिया।
-पवन कुमार, रिवासा
----------
गोदाम में किसानों से अधिक व्यापारियों की सरसों की खरीदी जा रही है। छोटे किसान धक्के खा रहे हैं। एक व्यापारी के 8 से 10 ट्रैक्टर ट्राली खरीदी गई है। उसकी सरसों में नमी भी ज्यादा थी। व्यापारी फर्द और कागज इधर-उधर कर बेच रहे हैं।
-राज सिंह, कुराहवटा।
---
कुराहवटा के एक व्यापारी की लगभग 1500 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। उसके 15 ट्रैक्टर -ट्रालियों में 100 बोरियों यहां आई थी। जिसे बिना चेक किए सरसों खरीदी जा रही है। जबकि छोटी ढेरी के किसान परेशान हो रहे हैं। - सूबे सिंह
विज्ञापन


मेरे पास एक शिकायत आई थी कि 8 प्रतिशत नमी से ऊपर की सरसों खरीदी जा रही है। मैंने गोदाम से सैंपल चेक किए जिनमें कुछ ढेरियों में नमी की मात्रा ज्यादा पाई गई है। इस मामले में हम कार्रवाई कर रहे हैं, परचजेर से इसका जवाब मांगा हैं।
-उत्तम सिंह, आईएएस, एसडीएम महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें