फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा सीएम की घोषणाओं पर काम

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी गति से हो रहा सीएम की घोषणाओं पर काम
विज्ञापन

नारनौल। प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल पूरे हो गए हैं। इन साढ़े तीन सालों में सीएम ने नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़ व कनीना में विधायकों की मांग पर 186 घोषणाएं कर दी, लेकिन ये घोषणाएं ही बनकर रह गई। अब तक केवल 54 घोषणाओं पर काम पूरा हो पाया है, जबकि 132 अभी भी पेंडिंग हैं। इनमें से 62 घोषणाओं पर काम चल रहा है। वहीं 67 घोषणाएं तो ऐसी हैं, जिन पर अभी कोई प्रपोजल ही नहीं बनाया गया। सीएम की घोषणाओं पर न तो सरकार गंभीर नजर आ रही है न ही प्रशासन। जिसके कारण लोगों को मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
शहर की मुख्य घोषणाएं नहीं हुई पूरी
सीएम ने दो साल पहले नारनौल में आयोजित रैली में सीएम ने शहर के बीचों बीच जा रहे छलक नाले को ढकने, यहां पुरानी कचहरी के मैदान में शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण करने, फोर लेन बाईपास बनाने, शहर में एक बड़ा खूबसूरत पार्क बनाने सहित अनेक घोषणाएं की थी। इनमें से एक भी घोषणा पर काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इन घोषणाओं पर चल रहा काम
सीएम द्वारा घोषित किए गए कालेजों में से उन्हाणी व निजामपुर कालेज में ही काम चल रहा है। वहीं सिहमा व अटेली में कालेज का निर्माण कार्य अभी पूरा होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा भी महज एक घोषणा ही बनकर रह गई है।
नहीं बना लाजिस्टिक हब
सीएम द्वारा नारनौल के तलोट व छीलरो गांव में लाजिस्टिक हब बनाने की भी घोषणा की हुई है। लेकिन तीन साल में जमीन लेने का काम ही पूरा प्रशासन नहीं कर पाया है।
नहीं बन पाये कृषि व पशु रिसर्च सेंटर
सीएम ने जिला में कृषि रिसर्च व पशु रिसर्च सेंटर की भी घोषणा की हुई है, मगर इन योजनाओं पर अभी काम भी शुरू नहीं हो पाया है। वहीं उत्कृष्ट बागवानी केंद्र का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

200 बेड का अस्पताल व ट्रामा सेंटर नहीं बना
सीएम की घोषणाओं में शहर में 200 बेड का अस्पताल व ट्रामा सेंटर बनाया जाना था, मगर अभी भी इस पर कोई काम नहीं शुरू हो पाया है।

सीएम द्वारा की गई अधिकांश घोषणाओं पर काम हो रहा है। उनका मकसद है कि जल्द से जल्द इन पर काम हो, ताकि लोगों को इनका फायदा मिले।
-ओमप्रकाश एडीओ, विधायक
सीएम की घोषणाएं जिला में महज घोषणाएं ही रह कर रह गई हैं। किसी भी योजना को सिरे नहीं चढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री केवल घोषणाओं के मंत्री रह गए हैं।
-राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री
सीएम की घोषणाओं संबंधी बैठक वे हर सोमवार को करती हैं। इस सोमवार भी सीएम घोषणाओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए अधिकारियों को कहा जाएगा।
-डा. गरिमा मित्तल, डीसी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें