फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगने पर हजारों रुपए का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लास हाउस के गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली कस्बे में एल्यूमिनियम ग्लास हाउस के गोदाम में मंगलवार रात को अज्ञात कारणों चलते आग लग गई। आग लगने के कारण गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने अटेली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई हैै। पीड़ित ने जिला उपायुक्त से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दुकानदार अपने प्रतिष्ठान को मंगलवार देर सांय बंद करके अपने घर चला गया था। उसके पीछे से प्रतिष्ठान के गोदाम में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की सूचना मालिक को दी लेकिन उसके आने तक ग्लास हाउस का सामान अधिकतर जल चुका था। पीड़ित दुकानदार ताजपुर निवासी हवा सिंह ने बताया कि गोदाम को वह मंगलवार सांय 7 बजे के आस-पास बंद करके चला गया था। बाद में पीछे से प्रतिष्ठान में आग लगने की सूचना पड़ोसियों द्वारा मिलने पर दुकान देखी तो उसमें रखा एल्यूमिनियम की चद्दर, बोर्ड व दूसरे उपकरण जल गए। गोदाम में कूलर, फ्रिज व अन्य घरेलू सामन भी जल गया। गोदाम में आग लगने पर आस-पास के दुकानदारों ने नगर पार्षद अभय सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी रामस्वरूप से मिल कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। अटेली थाने से एएसआई बाबूलाल ने जले हुए गोदाम में पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें