फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट कार्यक्रम की टीम ने देखा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांटी का यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट ने किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। महिलाओं को आत्म निर्भर, कार्य कौशल व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए माता अमृतानंदमीय मठ की टीम ने क्षेत्र के गांव कांटी को गोद लिया हुआ है। गांव में कार्य को देखने के लिए यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट कार्यक्रम के हेड जेफरी सच ने अपनी टीम के साथ शनिवार को स्वयं सहायता समूह द्वारा सिलाई-कटाई की ट्रेनिंग कार्यशाला, शौचालयों व दूसरी गतिविधियों को देखा। ग्राम पंचायत के सरपंच देवी सिंह देबू ने गांव में टीम का अभिनंदन किया। इस मौके पर जेफरी ने कहा कि गांवों में स्थायी विकास कर ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि माता अमृतानंदमयी मठ के अमृता विश्वविद्यालय ने ढाई साल पहले कांटी गांव को गोद लेकर महिलाओं को आत्म सबल, कार्य कौशल व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये हुए है। गांव में मठ की ओर से निर्धन व जरूरतमंदों का सर्वे कर अभी तक 30 से अधिक शौचालय, सिलाई कटाई प्रशिक्षण, बच्चों को ट्यूशन आदि क्रिया कलाप से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा। साथ ही गांव में अन्य लोगों के प्रयोग के लाभ के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वयं सहायता ग्रुप में कार्य करने वाली महिलाएं रूमा, मुनेश, संतोष, कृष्णा, सुशीला, सुनीता आदि ने बताया कि आने वाली टीम को बताया कि वे राजमिस्त्री का कार्य करने लगी हैं। इसके अलावा वह साबुन बनाने की विशेष ट्रेनिंग पा चुकी है। गांव के सरपंच देवी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से टीम का सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें