अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। पुरानी सब्जि मंडी में सड़क बीच में खड़ा बिजली का पोल हटवाने को लेकर कस्बावासियों ने विरोध जताते हुए पोल को बदलवाने की मांग बिजली प्रशासन से की।
कस्बावासी पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, किशन सैनी, लाल सिंह सैनी, सुबोध, कालूराम, पवन कुमार, मुकेश कुमार, राकेश, ओमप्रकाश, प्रवीण आदि ने बताया कि बिजली का पोल 11 हजार केवी लाइन का है। काफी समय पहले यह पोल टूट गया था। बिजली विभाग के कर्मियों ने टूटे पोल को लोहे की एंगल लगा दी। अब लोहे की एंगल जंग खाकर टूटने लगी है। पोल कभी भी गिर सकता है। पोल के साथ दुकानदारों व राहगीरों को इसको भारी नुकसान हो सकता है। कस्बा के लोगों ने बताया कि पोल को बदलने के लिए बिजली विभाग के एसडीओ से कई बार मिल चुके। लेकिन एसडीओ ने उन्हें हर बार आश्वासन दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं करवाया।