फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे आंगन में रौनक लाऊंगी अपने भाग का मैं खाऊंगी.....

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से चल रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत शनिवार को जन सद्भावना समिति नारनौल की महिला शाखा की ओर से गांव धरसूं में महिला खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं ने मटका दौड़, लंगड़ी टांग दौड़ व नींबू चम्मच दौड़ आदि में प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान गांव की पूर्व सरपंच सुरजीत कौर ने विजेताओं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन सद्भावना समिति की महिला शाखा प्रधान ममता शर्मा ने की। ग्रामीण बालिका कुमकुम ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर कविता मां इतना जुलम गुजार ना, मैंने जन्म से पहले मार ना, तेरे आंगन में रौनक लाऊंगी अपने भाग का मैं खाऊंगी...’ सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पूर्व सरपंच सुरजीत कौर ने ग्रामीण महिलाओं को आह्वान किया कि वे घरेलू कामकाज के साथ-साथ परंपरागत खेलों में भी हिस्सा लें। गांव की पूर्व पंच लाली देवी ने कहा कि सरकार लड़कियों के अनेक योजनाएं चलाई हुई है। वहीं ममता शर्मा ने कहा कि बेटियां वर्तमान में हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति से महिला वर्ग का नाम रोशन कर रही हैं। मटका दौड़ प्रतियोगिता में सोनी प्रथम, चंदा व सुमित्रा द्वितीय तथा अंगूरी पूनम तृतीय स्थान पर रही। शारदा, पुष्पा, सुमन व पूनम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं नींबू दौड़ प्रतियोगिता में हेमा प्रथम, पिंटू व गीता द्वितीय, कांता व रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बिशना व गायत्री को सांत्वना पुरस्कार मिला। लंगड़ी टांग दौड़ प्रतियोगिता में चंचल प्रथम, गायत्री व कुमकुम द्वितीय, प्रीती व दिव्या तृतीय तथा रीना को सांत्वना पुरस्कार मिला। वाईसीओ संदीप संघी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एएनएम दर्शना, सखी प्रेरक शशि, आशा वर्कर सुंदरकला, आंगनबाड़ी वर्कर सुखदेव, संतोष, सुशीला, मोना शर्मा व कोमल शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें