फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंगों पर नपा प्रशासन की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए
विज्ञापन

नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगर पालिका ने बुधवार को कस्बे में होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नपा कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे खंभे व भवनों पर लगे अवैध होर्डिंगों को हटाया। ये जानकारी नपा के सचिव राजाराम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नपा के क्षेत्र में बिना अनुमति प्रचारक होर्डिंग या पंपलेट नहीं लगा सकते है। जरूरत होने पर मंजूरी लेनी होगी, इसके बाद निर्धारित स्थान पर ही होर्डिंग लगाना संभव होता है, लेकिन नव वर्ष पर विभिन्न राजनेताओं तथा संस्थानों ने अपने बड़े-बड़े होर्डिंग खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि होर्डिंगों से वाहन चालकों का ध्यान डिस्टर्ब होता है। जिससे दुर्घटना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। रोकथाम को लेकर सभी अवैध होर्डिंग हटाने का निर्णय लिया गया। दोपहर 12.30 टीम निजामपुर रोड पर पहुंची और होर्डिंग गिराने शुरू किए। शाम पांच बजे सभी सड़कों के होर्डिंग मुक्त कर दिया गया। जिन्होंने होर्डिंग लगाए हैं उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। जिसमें दोबारा होर्डिंग लगा हुआ मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें