फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 दिन में 06 डिग्री गिर गया न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन में 6 डिग्री गिर गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

-न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 20 डिग्री का रहा अंतर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। इस बार नवंबर माह में तापमान तेजी से गिरने लगा है। नवंबर माह के अंतिम पखवाड़े में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है। छह दिन में ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे नारनौल और आसपास के क्षेत्र में रात को जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में अभी खास गिरावट नहीं हो रही है। दिन का तापमान घटने की बजाय बढ़ रहा है। दिन व रात के तापमान में भी काफी अंतर दिखाई दे रहा है। वीरवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर हो गया। वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि इतने अंतर से लोगों के बीमार होने का डर ज्यादा रहता है। इससे बच्चे व बुजुर्ग ठंड की चपेट में आ जाते हैं।
मैदानी इलाकों में नारनौल क्षेत्र हमेशा से सबसे ठंडा रहता है। कई बार दिसंबर के अंत व जनवरी माह में यहां का तापमान माइनस तक पहुंच जाता है। मगर इस बार नवंबर माह में भी नारनौल का पारा शून्य की तरफ बढ़ने को बेकरार हो रहा है। गत छह दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सूरज निकलने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी हो रही है। वीरवार को नारनौल का अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले .2 डिग्री बढ़कर 26.7 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों को बढ़ावा देगा तापमान में यह अंतर
नारनौल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वीरवार को 20 डिग्री का अंतर देखा गया। दिन के समय तपन महसूस हो रही थी। इस तापमान में अंतर के कारण लोग बीमार होंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित सिंघानिया के अनुसार, दिन में तापमान अधिक होने के कारण लोग गर्म कपड़े आदि नहीं पहनते। वहीं रात को तापमान अचानक गिर जाता है। इस कारण लोग ठंड की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। नारनौल राजस्थान के साथ लगता हुआ क्षेत्र है। यहां की बालू मिट्टी रेत दिन में जल्दी गर्म हो जाती है तो रात को जल्दी ठंडी। राजस्थान के चुरु और हिसार में भी यही होने के कारण वहां का तापमान भी तेजी से गिरता व चढ़ता है। नारनौल में गर्मियों में मैदानी इलाकों के सबसे ज्यादा गर्म दिन व सर्दियों में सबसे ठंडी रातें होती हैं।

ऐसे गिरा तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम
18 नवंबर 25.0 12.7
19 नवंबर 24.3 12.0
20 नवंबर 25.5 10.5
21 नवंबर 26.2 07.5
22 नवंबर 26.5 07.5
23 नवंबर 26.7 06.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें