फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग ने की घरों की जांच, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। बरसात के मौसम के बाद जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने 13 से 19 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत सभी स्वास्थ केंद्रों, उप स्वास्थ केंद्रों और सब सेंटर के अधीन आने वाले गांवों के घरों में जाकर घर चेकिंग की जा रही है। ऐसे स्थान देखे जा रहे हैं, जहां मच्छर पनपने की संभावना हो। मच्छर के लार्वा मिलने पर घरों के स्वामियों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
कनीना सीएचसी के डॉ. दिनेश ने बताया कि स्वास्थ विभाग से मिल जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने गांव गुढा में घरों में जाकर वायरल फीवर से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी आदि की जांच की। इस टीम में एचआई राजकुमार और एमपीएचडब्लयू संदीप शामिल थे। इस टीम ने गांव गुढा के निवासी जगदीश पुत्र मुद्धी लाल, सुमेर पुत्र मंगतुराम और मांगेराम पुत्र तोखाराम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग ने मानपुरा में कराई फॉगिंग
गंाव मानपुरा में स्वास्थ विभाग की टीम ने फॉगिंग कराई। इस बारे में हेल्थ निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि डॉ. दिनेश के मार्ग दर्शन में विभाग की टीम ने गंाव मानपुरा में दुर्गंध और मक्खियों के प्रकोप के चलते लगभग 200 घरों और 12 पोल्ट्री फोर्मों के बहार फॉगिंग की है। इस बारे में कनीना सीएचसी के डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि मलेरिया और डेंगू मच्छर जनित रोग है। इसलिए मच्छरों से बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें