गांव मोहल्ड़ा में बनाई जाएगी खेल नर्सरी : संतोष
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सोमवार को गांव मोहल्ड़ा में 22 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनाई गई दो गलियों और शहीद राकेश कुमार स्मारक में 5 लाख रुपये की लागत से बनी चारदीवारी का उद्घाटन किया। इसके बाद शहीद राकेश कुमार की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शहीद के माता-पिता व पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त गांव में खेल नर्सरी व चार सौ मीटर सड़क बनाने की घोषणा की।
डिप्टी स्पीकर ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद राकेश सन 1994 में सेना में भर्ती हुए थे। सन् 2000 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को और अधिक मौका देने के लिए कनीना के उन्हाणी व अटेली में महिला कालेज, सुजापुर व भोजावास में आईटीआई कॉलेज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए गांव सुंदरह में 10 करोड़ की लागत से इंडो इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम संदीप सिंह, नगर परिषद चेयरमैन विकास यादव, ब्लाक समिति चेयरमैन राजेंद्र, मार्केट समिति चेयरमैन कर्मवीर, तहसीलदार ईश्वर सिंह, एसइपीओ करतार सिंह, पूर्व प्रधान बीजेपी कंवर सिंह, मोहल्ड़ा की सरपंच शशि यादव, गांव गोमला के सरपंच दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।
------देवेंद्र
फोटो:-गांव मोहल्ड़ा में विकास कार्यों का उद्घाटन करती संतोष यादव