फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि के बीटेक के विद्यार्थियों को धरना पांचवें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय बीटेक के छात्रों को धरना रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। किंतु विवि प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई हैं। सोमवार को वीसी आरसी कुहाड़ के विवि में आने की संभावना हैं। विद्यार्थी उनसे मिलकर अपनी मांग रखेंगे। अगर वीसी ने उनको लिखित आश्वासन नहीं दिया तो वे अपना धरना जारी रखेंगे। सोमवार को छह विद्यार्थियों के भूख हड़ताल पर बैठे जाने की संभावना भी है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 2016-17 बीटेक इंजीनियरिंग कक्षाएं चार कोर्सों के साथ शुरू की गई थी। किंतु फैकल्टी एवं सुविधाओं के अभाव में प्रथम वर्ष ही रिजल्ट निराशाजनक रहा। बहुत से विद्यार्थी सुविधाओं के अभाव में रि अपीयर आ गए। अब विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट नहीं किया जा रहा। इसी से नाराज होकर विद्यार्थी पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हैं। छात्र अजय पंवार, मोनू, मनीष, अशोक, कार्तिक, विवेक, सुमित, शुभम आदि ने कहा कि अगर उन्हें लिखित में आश्वासन देंगे तभी वो धरने से उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें