अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एक निजी पेट्रोल पंप के पास सड़क मार्ग पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
कुलदीप पुत्र केदार सिंह (28) निवासी गांव पायगा पैदल किसी कार्य के लिए आ रहा था। एक निजी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।