फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने लगाई निजी मार्केट पर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नप ने लगाई निजी मार्केट पर सील
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद नारनौल की टीम ने शनिवार शाम को नई मंडी के पास एसबीआई बैंक के पास स्थित एक निजी मार्केट पर सील लगा दी। सीएम विंडो की शिकायत पर जांच करने के बाद हुई इस कार्रवाई में मार्केट की दर्जनों दुकानों सहित मुख्य द्वार पर पट्टे लगाकर सील किया गया।
नगर परिषद के ईओ विजयपाल यादव ने बताया कि सुमंत गोस्वामी नामक एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में शिकायत की थी कि नई मंडी में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बैंक के पास हेमंत गोस्वामी ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध भवन बनाया हुआ हैं। इसमें सौ प्रतिशत बेसमेंट भी है। इस शिकायत की जांच करने के बाद ही प्रशासन के निर्देशानुसार आज इस भवन को सील कर दिया गया हैं। ईओ ने बताया कि सील करने से पूर्व नियमानुसार भवन मालिक को नोटिस दिया गया है। भवन मालिका को दिए गए नोटिस की मियाद पूरी होने पर भवन का सील कर दिया गया। भवन मालिक हेमंत गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने इस भवन का नक्शा अप्रैल 2015 में पारित करवाया था। इसके बाद ही मार्केट में दुकानें किराये पर दी थीं। भवन मालिक का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारियों ने राजनैतिक दबाव के चलते उनका भवन सील किया है। इस मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई होनी हैं। कार्रवाई के दौरान मुकेश सैनी जेई, विकास शर्मा जेई, दर्शन कौशिक पटवारी, प्रवीण कुमार, महेंद्र संगेलिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानदारों का सामान रह गया बंद
मार्केट में सील लगाये जाने के कारण वहां के कई दुकानदारों का माल मार्केट में रह गया। दुकानदारों ने बताया कि बेसमेंट में उन्होंने किराए पर दुकानें ली थीं। उनमें सामान रखा था। मार्केट सील हो जाने के कारण उनका लाखों रुपये का माल भी सील हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें