अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कृष्ण नगर कालेज में इस सत्र से नान मेडिकल की कक्षाएं शुरू हो रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कृष्ण नगर कालेज में बीएससी नान मेडिकल की 40 सीटें निर्धारित की हैं। इन निर्धारित सीटों पर 30 व 31 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
कालेज के प्राचार्य डॉ. गजराज यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए सरकार व उच्चतर शिक्षा ने कृष्ण नगर कालेज को 40 सीटें बीएससी नान मेडिकल की अलाट की हैं। इन सीटों पर 30 व 31 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इस दाखिला प्रक्रिया भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पहले से आनलाइन आवेदन किया हुआ होना चाहिए। दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र साथ सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक उपस्थित होना होगा।