अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जयराम सदन में शुक्रवार का मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गो सेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी की पुस्तक ‘प्रेरणा’ का विमोचन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र शिक्षाविदों की खान है। इस कारण यह क्षेत्र शिक्षा का मिनी हब बना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी रहे।
पुस्तक के विमोचन पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर तिवाड़ी का समाज में अहम योगदान रहा है। उन्होंने ब्राह्मण सभा का प्रधान रहते हुए इस संस्था के भवन का निर्माण कराया है। उन्होंने धोलपोश गोशाला का प्रधान रहते हुए गायों के लिए उपयुक्त व्यवस्था की। युवा पीढ़ी को तिवाड़ी से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कामों में भाग लेना चाहिए। दयाशंकर की पुस्तक ‘प्रेरणा’ से भी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एलएन शर्मा, डॉ. आरसी यादव, डॉ. अरुण सागवान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कंवर डालू सिंह, नगर पार्षदों में सुरेंद्र बंटी, जेबी सैनी, नरेंद्र खन्ना, डॉ. तरुण यादव, जिला परिषद प्रमुख के पति पप्पल यादव, चेतन प्रकाश गौड़, मांगे राम तिवाड़ी, तुलसी राम शर्मा झगड़ोली, पाली के पूर्व सरपंच मलखान सिंह, विक्की खुडाना, पवन शेखावत एडवोकेट, योगेश शास्त्री, कमल तिवाड़ी, नितिन गोयल, गगन सैनी, सिद्धार्थ सैनी पूर्व पार्षद मोहन जोशी, कैलाश शर्मा पाली, कैलाश सोनी बवानिया, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल से सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।