फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में 100 क्विंटल लड्डू तैयार, समर्थक बांटेंगे

Tue, 04 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गत नौ दिनों से चल रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जो भी प्रत्याशी विजय रहेगा, उसके समर्थकों द्वारा लड्डू भी बांटे जाएगें। इसके चलते शहर के हलवाई बाजार में सोमवार को लड्डू बनाने का कार्य जोरों पर चलता रहा।
विज्ञापन

वैसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब से महेंद्रगढ़ व नारनौल में बनने वाली मिठाई की तारीफ की गई। यहां के हलवाइयों में उत्साह नजर आ रहा है। शहर के हलवाई देवेंद्र उर्फ डमरू, पवन, बिल्लू, गोपाल व अमित की माने तो अकेले हलवाई बाजार में 50 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। हलवाई बाजार में करीब 15 से 20 दुकानें हैं और इन सभी दुकानों में 50 क्विंटल लड्डू तैयार होंगे। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर 30 से 35 मिठाई की दुकानें हैं, जिन पर करीब 50 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। हलवाइयों का कहना है कि यहां के लड्डू गुरुग्राम व रेवाड़ी व राजस्थान में सिंघाना, बहरोड, कोटपूतली आदि शहरों तक भी जाएगें। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर अकेले एक दिन में शहर के अंदर एक सौ क्विंटल लड्डू आराम से बिक जाएगें। बाजार में तैयार किए जा रहे लड्डू के रेट 150 से 200 रुपए तक है। वहीं नामी दुकानों में तैयार हो रहे देसी घी के लड्डू 320 रुपए किलो है। हलवाइयों ने तो अपने लड्डू बनाकर तैयार कर लिए हैं। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि ये किसकी जीत पर बांटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें