कनीना। प्रयास फाउंडेशन के तत्वावधान में कनीना कस्बे के फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को मस्तिष्क रोग को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। गुरुग्राम के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीर अरोड़ा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया।
विक्रांत यादव कनीना ने बताया कि शिविर में मिर्गी, सर दर्द, चक्कर आना, लकवा, घबराहट, नींद ना आना, बेचैनी होना, भूलने की बीमारी, पीठ और गर्दन में दर्द, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, तांत्रिक एवं मांसपेशी विकार, पार्किंसांस, संचलन संबंधित विकार, न्यूरोमसेकुलर विकार से पीड़ित 100 मरीजों की निशुल्क ओपीडी की गई। इस दौरान न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीर अरोड़ा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।