फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 100 मेधावियों को ज्ञानदीप सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- यादव धर्मशाला में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते टीआईटी के सदस्य--स्रोत- संस्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में वीरवार को टीआईटी भिवानी की ओर से ज्ञानदीप सम्मान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षकों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. बीके बेहरा ने कहा कि ज्ञानदीप सम्मान केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का मंच नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने का एक सशक्त अभियान है। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. मस्त, रामटीआईटी से ऐश्वर्य शर्मा, डॉ. कमल, डॉ. सतीश, डॉ. आशीष, संजय शर्मा, डॉ. चारू तथा डॉ. नंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें