फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खींचतान में उलझी 100 करोड़ रुपये के विकास कार्याें की योजनाएं

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सरकार में आपसी खींचतान के चलते 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं कागजों में उलझ गई हैं। पहले दो बार कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो चुकी है और एक बार पार्षदों के बीच हाथापाई होने से बैठक की कार्यवाही रुक गई थी। 13 फरवरी को बुलाई जाने वाली बैठक पर भी कोरम के अभाव का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

दो बैठकों के दौरान तैयार किए गए 30 एजेंडों की कापी भी केवल चार पार्षदों ने ही स्वीकार की है जबकि 13 पार्षदों ने एजेंडों की कापी लेने से मना कर दिया। मना करने वाले कुछ पार्षदों ने श्रीरामलीला परिषद जैसे खुले मंच पर बैठक करने का एतराज किया है।
उधर नगर पालिका के प्रधान की ओर से डीएमसी को पत्र भेज लगातार हाउसों की बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

साढे तीन साल में विकास के नाम पर कुछ सड़कें व गलियां
नगर पालिका का साढ़े तीन साल का कार्यकाल बीत चुका है लेकिन नपा के पास विकास के नाम पर गिनवाने के लिए माजरा चुंगी से फाटक तक 200 मीटर सड़क, रेलवे स्टेशन के नजदीक 200 मीटर सड़क, 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग जो अभी तक अधूरा पड़ा है। इसमें भी पोल शिफ्टिंग व नालियों का काम अधूरा पड़ा है। इसके अलावा आजाद चौक से ढाल बाजार तक गली, सब्जी मंडी तक मुख्य सड़क, मोदाश्रम से मोहल्ला बास, मोहल्ला बास से 148बी स्टेट हाईवे तक अधूरा सड़क है। इसके अलावा नपा के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। सामुदायिक भवन बनकर तैयार है लेकिन उद्घाटन का इंतजार है।
- वर्जन:
शहर के विभिन्न विकास कार्याें के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका तैयार किया गया है। इसमें से नपा के नए भवन के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। शहर के प्रत्येक वार्ड में तीन से चार गलियों का निर्माण भी हुआ है। अब 13 फरवरी को हाउस बैठक बुलाई गई है जिसमें विकास का खाका तैयार किया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें