फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 10 शिक्षकों को बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड से नवाजा

विज्ञापन
फोटो संख्या:87- हकेंवि में अंजली  कुमार को बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित करते --स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को शोध कार्याें में सराहनीय योगदान देने वाले संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संकाय सदस्यों की श्रेणी में 10 शिक्षकों को बेस्ट रिसर्चर व आठ विद्यार्थियों को बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम के दौरान शिक्षणेतर श्रेणी में अमित कुमार, अजित जैन, गौरव कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, हिमांशु कौशिक को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं आउटसोर्स कर्मचारियों की श्रेणी में सोनू सिंह, कुलदीप, हितेश कुमार, अमरपाल, अंशुल, मुकेश कुमार, कृष्ण, रमेश कुमार, संजीव, रजनी, हेमंत, विक्रम, नरेंद्र, ललिता, अनिता, अंजु, दीपक को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड, संकाय सदस्यों में यह रहे शामिल
प्रो. हरीश कुमार को बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन (साइंस एंड इंजीनियरिंग) अवॉर्ड, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के डॉ. अनुराग बहादुर सिंह, बेस्ट रिसर्चर इम्पेक्ट (साइंस एंड इंजीनियरिंग) विभाग से डॉ. एजाज अंसारी, बेस्ट रिसर्चर इम्पेक्ट, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान से डॉ. अजय कुमार, बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स (साइंस एंड इंजीनियरिंग) प्रो. सुरेंद्र सिंह, बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) से डॉ. रविंद्र कौर, बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट (साइंस एंड इंजीनियरिंग) डॉ. नम्रता ढाका, बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट (मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान) डॉ. देवेंद्र कुमार, बेस्ट रिसर्चर सहभागिता डॉ. मनीषा पांडे, बेस्ट रिसर्चर इंवेन्टर डॉ. सूरज आर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

-
विद्यार्थियों की श्रेणी में इन्हें मिला सम्मान
इसी कड़ी में बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड, पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अक्षतकांत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड, पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेस मेटल ब्रह्म, जैवरसायन विज्ञान विभाग, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड, पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेस सुमित साहिल मल्होत्रा, रसायन विज्ञान विभाग, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड, पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंसेस सुमन बाला, हिंदी विभाग, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड, पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज अवॉर्ड सत्यजीत, मलिक, अर्थशास्त्र विभाग, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्डः पब्लिकेशन इन स्कूल ऑफ एजुकेशन अजित कुमार एल, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड: पेटेंट इन स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेस नीतू कुमारी व अंजलि कुमारी, बेस्ट स्टूडेंट रिसर्चर अवॉर्ड: पेटेंट इन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रजत यादव को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें