फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चाय की चुस्कियों से सब्जी के तड़के तक में रोज खपत हो रही 10 क्विंटल अदरक

विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 सब्जी मंडी में दुकान पर रखी अदरक---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्दी के मौसम के साथ ही अदरक की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। चाय की चुस्कियों से लेकर सब्जियों के तड़के तक अदरक लोगों की दैनिक जरूरत बन चुका है। सब्जी और आढ़त पर प्रतिदिन लगभग 10 क्विंटल अदरक की खपत हो रही है जिससे इसका कारोबार भी तेजी पकड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार मौसम परिवर्तन, सर्दी-जुकाम से बचाव और स्वाद बढ़ाने के लिए लोग अदरक का अधिक उपयोग कर रहे हैं। सुबह की चाय हो या सब्जी का तड़का, लगभग हर घर में अदरक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते बाजार में अदरक की मांग लगातार बनी हुई है।
मांग के अनुरूप आपूर्ति कम होने के कारण इसके भाव भी स्थिर नहीं हो पा रहे हैं और कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे नहीं आ रही हैं। सब्जी मंडी में अदरक की अधिकांश आपूर्ति दिल्ली और गुजरात की मंडियों से की जा रही है। बाहरी मंडियों पर निर्भरता होने के कारण परिवहन खर्च भी बढ़ जाता है जिसका असर सीधे खुदरा कीमतों पर पड़ता है।
विज्ञापन


मांग अधिक होने के बावजूद उन्हें सीमित मात्रा में ही अदरक मिल पा रहा है। लोग कीमत की परवाह किए बिना अदरक की खरीदारी कर रहे हैं। यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। सर्दी के मौसम में अदरक का कारोबार अच्छा हो रहा है। -अमित सैनी, दुकानदार।

आने वाले दिनों में यदि सर्दी और बढ़ी तो अदरक की मांग और तेज हो सकती है। ऐसे में इसके भाव में और इजाफा हो सकता है। अदरक इस समय कारोबार की दृष्टि से एक अहम मसाले के रूप में उभर रहा है और बाजार में इसकी चमक बनी हुई है। -धर्मेंद्र सैनी, दुकानदार।

फोटो संख्या:-71 सब्जी मंडी में दुकान पर रखी अदरक---संवाद

फोटो संख्या:-71 सब्जी मंडी में दुकान पर रखी अदरक---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें