फोटो नंबर-32राज्य स्तरीय दौड़ में प्रथम आने वाला खिलाड़ी रोनित। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में बनिहाड़ी के रोनित ने दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता भिवानी में आयोजित हुई है।
बनिहाड़ी निवासी रोनित पुत्र जितेंद्र कुमार ने अंडर 17 में 800 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। रोनित का उद्देश्य ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक हासिल करना है। वह दसवीं कक्षा का छात्र है।