फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1 लाख 36 हजार नागरिक पंजीकृत

Sat, 12 Oct 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह।
विज्ञापन
नारनौल। जिला के सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से तीन माह का सघन अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी योग्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक (पंजाब नेशनल बैंक ) विजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी बैंक 15 अक्तूबर से 15 जनवरी 2025 तक जिला प्रशासन के सहयोग से जन-जन को, विशेष कर गरीब नागरिकों को, सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में अब तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 3 लाख 2140 नागरिक पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 1 लाख 36441 नागरिक पंजीकृत हैं, जबकि अटल पेंशन योजना के तहत 30170 नागरिक रजिस्टर्ड हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 100 प्रतिशत पात्र नागरिक इस योजना के साथ जुड़ें। इस कार्य के लिए जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कई बेहतरीन योजना चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रुपए प्रतिवर्ष प्रीमियम देने पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर मिलता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपए प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर है। इसके लिए लाभार्थी की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अटल पेंशन योजना के तहत नागरिकों को 1 हजार से 5 हजार रुपये तक की आजीवन मासिक पेंशन दी जाती है। इसमें शामिल होने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत आयु के अनुसार अंश योगदान देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें