फोटो नंबर-11अटेली में फोगिंग करते कर्मचारी। संवाद
मंडी अटेली। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके चलते नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में फॉगिंग कराई। नपा प्रशासन ने शनिवार को कस्बे के मुख्य बाजार, पुराने बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, नांगल बैरियर, वाल्मीकि बस्ती, रेवाड़ी नारनौल सड़क मार्ग पर मशीन के माध्यम से फॉगिंग कराई ताकि कस्बा वासियों को मक्खी मच्छरों के प्रकोप से राहत मिल सके।