फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन, उपचेयरमैन ने ली शपथ

Sat, 02 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन, उपचेयरमैन ने ली शपथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुन्नहेड़ी व उप चेयरमैन परमजीत कौर को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत भवन परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने दोनों पदाधिकारियों को हरियाणा चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा, कर्तव्यों का पालन करने, सभी लोगों के लिए कार्य करने की शपथ दिलवाई। गुरदयाल सन्नहेड़ी ने इस दौरान कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को संगठन व सरकार ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे बखूबी पूरा करने का प्रयास करेंगे। लोगों की समस्याएं और विकास कार्य केवल मात्र एक टेलीफोन कॉल पर अवगत करने से ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

24 घंटे लोगों की सेवा करने के लक्ष्य को जहन में रखकर कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष परमजीत कौर ने आश्वासन दिया कि वह हर संभव लोगों की समस्याएं दूर करने का प्रयास करेंगी। जिलाभर में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 
भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने के लक्ष्य को जहन में रखकर योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रदेश में हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति को योजना का 100 फीसदी लाभ देने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा ने कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारी समाजसेवक की भावना व ईमानदारी के साथ काम करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ ओम प्रकाश, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मिकी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, जिप अध्यक्ष की धर्मपत्नी सुलोचना, जोगिंद्र सिंह, नरेश कुमार, राजेंद्र नली, रमेश, जसमेर सिंह, जिले सिंह, युधिष्ठिर बहल, धर्मवीर डागर, डा. शकुंतला शर्मा, कृष्णा नागपाल, सुरेंद्र इसाक, सविता देवी, सुरेंद्र माजरी आदि मौजूद रहे। 
समारोह के बाद पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी
समारोह में सांसद राजकुमार सैनी नहीं पहुंच पाए। जबकि लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी भी समारोह में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम के आंरभ में ही इन दोनों नेताओं के भी पहुंचने की घोषणा की जाती रही। सांसद सैनी समारोह समाप्त होने के बाद पहुंचे और उन्होंने चेयरमैन व उपचेयरमैन को उनके कार्यालय में जाकर ही बधाई दी। वहीं आनन फानन में आयोजकों नेहोर्डिंग में सांसद सैनी का फोटो लगाया। जो केवल एक ही होर्डिंग में नजर आया।

गांवों के विकास के लिए 2-2 करोड़ की राशि जारी : बेदी
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों का विकास करना सरकार का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही सरकार ने वित्त वर्ष शुरू होने के पहले दिन ही सभी जिला परिषद को गांव का विकास करने के लिए 2-2 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। वह शपथ समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरदयाल सनेहड़ी को जहां जनता ने पार्षद बनाने का काम किया, वहीं करीब 20 सालों से पार्टी और संगठन के लिए कार्य करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रभारी अनिल जैन, भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला व सभी सांसदों तथा विधायकों की सहमति से अध्यक्ष बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच सालों में जिला परिषद के चेयरमैन अपने सभी सदस्यों के साथ मिलकर गांवों में चहुंमुखी विकास करने का काम करेंगे।  

पंचायती राज में पहली बार अधिक सदस्य बने भाजपा से जुड़े लोग : सुधा
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार 19 जिला परिषदों में चेयरमैन, ब्लाक समिति के अधिकतर चेयरमैन, सरपंच और पंच भाजपा पार्टी से ही चुने गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें