फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गणित प्रयोग में पांचवीं का युवराज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती हरियाणा की ओर से प्रत्येक वर्ष छात्रों में नवाचार के प्रति दृष्टिकोण एवं रचनात्मक शक्ति को बढ़ावा देने के लिए ज्ञान- विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विद्या भारती एवं हिंदू शिक्षा समिति के सहयोग में गणित तथा विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्यालय में किया गया। इसमें मोहन नगर में स्थित गीता निकेतन विद्या मंदिर के 46 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संस्कृति ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चौथी से नव्या, पांचवीं से साक्षी और राघव ने पहला स्थान हासिल किया और गणित प्रयोग में पांचवीं का युवराज प्रथम स्थान पर रहा। विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में आठवीं की भव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया चंदन दूसरे और देशवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता में आठवीं की छात्रा शिक्षा कुमारी दूसरे स्थान पर रही। कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशिता ,रिद्धि और मन्नत द्वितीय स्थान पर रहीं और गणित प्रदर्शन शिशु वर्ग में पांचवीं कक्षा से सनम द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रबंधक राजेश गोयल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर निरंतर अभ्यास भी करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें