फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में युक्ति ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को नौवें आयुर्वेद दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों पे विश्व स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार विषय पर पोस्टर बनाए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएएमएस पहले वर्ष की छात्रा युक्ति सिंगला ने प्रथम स्थान किया। हिमांशी ने दूसरा तथा आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि प्रतियोगिता खुद को चुनौती देने, लक्ष्य निर्धारित करने और सुधार के लिए प्रयास करने का जहां अवसर प्रदान करती है। वहीं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से व्यक्ति लचीलापन, आत्मविश्वास और विकास की मानसिकता विकसित करता है। जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के लिए आवश्यक है। पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों को अपने अस्तित्व और प्रसार के लिए ज्ञान और कौशल की आवश्यकता होती है। अधिकांश प्रतियोगिता के लिए ज्ञान और कौशल पीढ़ी दर पीढ़ी अनुवांशिक रूप से प्रेषित होते हैं। इस मौके पर रोग निदान एवं विकृति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. दीप्ति पराशर, डीन ऑफ कॉलेज डॉ. विजेंद्र सिंह तोमर, योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शीतल महाडिक, डॉ. ममता राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें