फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिट इंडिया अभियान के तहत साइक्लोथॉन में युवाओं ने दिखाया उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फिट इंडिया अभियान के तहत सेक्टर 10 में साइक्लोथॉन यात्रा निकालते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को सेक्टर 10 में जन सहयोग हेल्प के सहयोग से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। इसे जन सहयोग हेल्प के संस्थापक मास्टर जितेंद्र ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन साइकिल का प्रयोग जरूर करें और जो व्यक्ति रोजाना साइकिल का प्रयोग करता है उसको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में रविवार को साइकिल का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने साइकिलिंग के आयोजन पर खेल विभाग, जिला प्रशासन व सहयोग करने वाली समाजसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइकिलिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश व प्रदेश के नागरिक स्वस्थ होंगे और देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकेंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि साईं की तरफ से फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली गई साइकिल रैली के लिए युवाओं में उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फिट इंडिया अभियान के तहत सेक्टर 10 में साइक्लोथॉन यात्रा निकालते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें