फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैसाखी महोत्सव में युवाओं ने उड़ाई पतंग, दिखा उत्साह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यस्तरीय बैसाखी महोत्सव में पंतगबाजी में हिस्सा लेते युवक। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में केडीबी के मेला ग्राउंड में पहली बार सरकारी तौर पर आयोजित किए गए बैसाखी मेले में स्कूली बच्चों व बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

युवाओं ने पतंगबाजी की। इसके साथ अन्य विधाओं में भी खूब उत्साह दिखाया। बैसाखी महोत्सव में विभिन्न प्रकार की पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पंजाबी और हरियाणवी स्टाइल की पगड़ी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही।
सुबह के समय महोत्सव में खास रौनक नहीं रही और मुख्यमंत्री संबोधन के दौरान भी उम्मीद अनुसार भीड़ नहीं जुट पाई लेकिन दोपहर बाद धूप कम होने पर रौनक बढ़ गई। इस कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की पगड़ियां बांधकर खूब सेल्फी ली। कार्यक्रम के दौरान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें