कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में जुटे शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ता। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड जिला स्तरीय बैठक संयोजक करतार पहलवान के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। युवाओं को जागरूक करना होगा ताकि शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला के प्रधान डाॅ. कृष्ण शयोकंद ने कहा कि जिन भारत माता के वीर सपूतों ने हमारे राष्ट्रीय और हमारी रक्षा के लिए अपनी प्राणों न्योछावर किए, उन को याद हमेशा रखना चाहिए। उनके सपनों को हमें ही पूरा करना है, जिसके लिए हर युवा को आगे आना होगा। इस मौके पर अंबाला के जिला अध्यक्ष गौरव मंढाण, बलजीत सरपंच, संदीप राणा, नरेश कुमार, मिहा सिंह रंगा, भगत सिंह, जीतराम, महेंद्र सिंह, प्रदीप, सुषमा नागपुर, संदीप मंढाण, शीतल, जयप्रकाश, रविंदर, सुरेंद्र व पवनजीत आदि मौजूद रहे।