फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग को बंधक बनाने वाला युवक किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। संतनगर कॉलोनी में एक नाबालिग किशोरी को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बंद कमरे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान अहमद नगर निवासी किस्मत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक ने मकान का ताला लगा रखा था। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे एक व्यक्ति ने पहचान लिया। दबाव बनाने पर उसने दरवाजा खोला और अंदर किशोरी मिली। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद जांच पूरी कर किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें